Oppo A78 5G एक शानदार फोन है जो 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ मिल रहा हैं?

      
                    WhatsApp Group                             Join Now            
   
                    Telegram Group                             Join Now            
   
                    Instagram Group                             Join Now            

अगर आप एक किफायती और भरोसेमंद 5G स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो Oppo A78 5G आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। Oppo ने अपने A-सीरीज में एक और फोन उन यूज़र्स के लिए पेश किया है जो कम बजट में अच्छी परफॉर्मेंस, दमदार बैटरी और स्टाइलिश डिज़ाइन चाहते हैं। आइए जानते हैं इस फोन के शानदार फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, कीमत के बारे में तो आप इस आर्टिकल को पूरा पढ़िए हम आपको देंगे इस फोन की पूरी जानकारी।

डिजाइन और डिस्प्ले

यह फोन देखने में काफी प्रीमियम और स्टाइलिश है। पीछे की तरफ मैटल फिनिशिंग दिया है जो हाथ में पकड़ने पर बढ़िया लगता है और फोन स्लिप भी नहीं होता। कैमरा मॉड्यूल बड़ा और स्टाइलिश है। फोन ज्यादा मोटा नहीं है और बहुत ही पतला हल्का है, मतलब जेब में रखो या एक हाथ से चलाओ कोई दिक्कत नहीं होती। साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है,

अब बात करें डिस्प्ले की, तो इसमें 6.56 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलता है। यानी स्क्रीन बड़ी है, जिससे वीडियो देखना, गेम खेलना और सोशल मीडिया स्क्रॉल करना बेहद आसान हो जाता है। इसके साथ 90Hz का रिफ्रेश रेट दिया है जिसकी वजह से डिस्प्ले बहुत ही स्मूद चलती है,

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

Oppo A78 5G में MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर है, जो रोज़ के काम जैसे WhatsApp, YouTube, कॉल या नेट चलाने में बढ़िया चलता है। हल्की-फुल्की गेमिंग भी आप कर सकते है। फोन हैंग नहीं करता और शानदार परफॉर्मेंस देता हैं।

कैमरा क्वालिटी

Oppo A78 5G का कैमरा ठीक-ठाक है, खासकर इस प्राइस रेंज में। पीछे तरफ 50MP का मेन कैमरा दिया गया है जो दिन की रोशनी में अच्छी फोटो खींचता है। इसमें 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो फोटो साफ और क्लियर आती है लेकिन ब्यूटी फिल्टर थोड़ा ज्यादा लगा रहता है। इससे वीडियो रिकॉर्डिंग 1080p तक हो जाती है, पर स्टेबल नहीं है। कुल मिलाकर, नार्मल यूज़ के लिए कैमरा ठीक है लेकिन प्रो लेवल का नहीं है।

बैटरी और चार्जिंग

इस फोन में 5000mAh की बैटरी मिलती है, जो आसानी से पूरा दिन चल जाती है। साथ में 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है, जिससे फोन करीब एक घंटे में फुल चार्ज हो जाता है। अगर आप सोशल मीडिया का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं तो कोई दिक्कत नहीं इस फोन की बैटरी आराम से सारा दिन चल जाती है।

रैम और स्टोरेज

Oppo A78 5G में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलता है, जो इस कीमत में काफी अच्छा है। रैम एक्सपेंडेबल है, यानी ज़रूरत पड़ी तो वर्चुअल रैम से 8GB और बढ़ा सकते हो।

Oppo A78 5G की कीमत भारत में

Oppo A78 5G की भारत में कीमत लगभग ₹18,999 है, जो इस बजट के रेंज में 5G स्मार्टफोन के लिए काफी बढ़िया है। इस फोन को आप फ्लिपकार्ट, अमेज़न और ऑफलाइन स्टोर्स से खरीद सकते है।

निष्कर्ष

अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जो 5G कनेक्टिविटी के साथ अच्छा परफॉर्मेंस दे और आपकी जेब पर भारी ना पड़े, तो Oppo A78 5G एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसकी बैटरी, प्रोसेसर और डिजाइन इसे एक प्रीमियम और शानदार फोन बनाती हैं

Leave a Comment